फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन नवरात्र पर धौलरा मंदिर में मां कुष्मांडा का पूजा अर्चना की गई

विज्ञापन
शरदोत्सव उत्सव में पूर्व विधायक रणधीर शर्मा को समानित करते आयोजक - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। बिलासपुर के धौलरा मंदिर में चल रहे शरदोत्सव दुर्गापूजा पूजा में चौथे नवरात्रे पर मां दुर्गा के कुष्मांडा रूप की पूजा की गई। इस पूजा में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक रणधीर शर्मा व अन्य उपस्थित भक्तजनों ने शिमला से आए पुजारी सुधांशु भट्टाचार्य महाराज के सानिध्य में विधिवत मां दुर्गा के चौथे स्वरूप की पूजा की। इस शरदोत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या पर कक्षा 6वीं से लेकर 10वीं तक के विद्यार्थियों के बीच धार्मिक एवं देशभक्ति समूहगान प्रतियोगिता आयोजन किया गया जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर निहाल की अदिति, आंचल, रीना व हर्षता की टीम ने प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

जबकि इसी स्कूल की प्रिया व कृष्णा की टीम ने द्वितीय तथा सरस्वती विद्या मंदिर लखनपुर की अंजलि, प्राची व दामिनी की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस सांस्कृतिक संध्या पर समाजसेविका संतोष मिश्रा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि पंडित सुधांशु विशिष्ट अतिथि रहे। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रवक्ता रेणू सांख्यान, प्रवक्ता राज कुमार, डॉ. अनेक राम सांख्यान शामिल रहे।
3 अक्तूबर को सुबह 10 बजे मां दुर्गा की पूजा के बाद गायत्री यज्ञ होगा तथा वीरवार सायं साढ़े 7 बजे भाषा एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से लोक कथाएं एवं लोकगीतों का स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें