फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: वामन अवतार की कथा सुन श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में उमड़ रहे श्रद्धालु, विशाल भंडारा कल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव स्थित शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन रविवार को श्रद्धालु भगवान वामन अवतार की पावन कथा सुनकर भाव-विभोर हो गए। कथा के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से गूंज उठा।
विज्ञापन

कथावाचक पंडित सुशील शर्मा ने भगवान विष्णु के वामन अवतार का विस्तार से वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की लीलाएं अनंत हैं और वामन अवतार असुरों के अभिमान को समाप्त करने का अद्भुत प्रसंग है। उन्होंने बताया कि देव-दैत्य युद्ध में जब दैत्य पराजित होने लगे तो दैत्य गुरु शुक्राचार्य ने मृत संजीवनी विद्या से दैत्यराज बलि सहित अन्य दैत्यों को पुनर्जीवित किया। शुक्राचार्य के यज्ञ से राजा बलि को दिव्य रथ, शक्तिशाली बाण और अभेद्य कवच प्राप्त हुआ, जिससे उनकी शक्ति कई गुना बढ़ गई। इसके बाद असुरों ने अमरावती पर चढ़ाई कर दी। देवताओं की रक्षा के लिए भगवान विष्णु वामन ब्राह्मण के रूप में पृथ्वी पर अवतरित हुए। कथा के अनुसार वामन भगवान राजा बलि के यज्ञ स्थल पर पहुंचे और उनसे भिक्षा स्वरूप तीन पग भूमि मांगी। गुरु शुक्राचार्य के मना करने के बावजूद राजा बलि ने वचन निभाते हुए दान का संकल्प लिया। इसके बाद भगवान ने एक पग में आकाश और दूसरे में पृथ्वी नाप ली। तीसरे पग के लिए स्थान न बचने पर राजा बलि ने स्वयं को समर्पित कर दिया। कथावाचक ने कहा कि यह प्रसंग राजा बलि की महानता, त्याग और धर्मनिष्ठा का प्रतीक है। उन्होंने यह भी बताया कि दान सदैव सुपात्र को ही देना चाहिए। शिव मंदिर कमेटी के प्रधान सुनीत सिंह ने बताया कि कथा के समापन पर सात अप्रैल को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर हरकेश गौतम, रणवीर सिंह, विनय गौतम, मस्तराम, निर्मल गौतम, वीना गौतम, हर्ष आनंद सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें