फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहलताई में 20 हजार श्रद्धालुओं ने टेका माथा

विज्ञापन
शाहतलाई में बाबा के दरबार में दर्शन करने के लिए पहुंचे श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में रविवार को करीब 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका। रविवार सुबह पांच बजे मंदिरों के कपाट खुल गए। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर भजन/कीर्तन करते हुए अपनी बारी का इंतजार किया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में श्रद्धालु मास्क पहनकर दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।सामाजिक दूरी की अनुपालना की जा रही है। श्रद्धालु चरण गंगा में स्नान करने के बाद मंदिरों में दर्शन करने के लिए पहुंचे। एक माह तक चलने वाले चैत्र मेलों में कोरोना महामारी का असर देखने को मिले रहा है।
नगर पंचायत सचिव पंकज कुमार और वरिष्ठ लिपिक विनोद ठाकुर ने मेला क्षेत्र का दौरा किया। कोरोना के चलते लंगर लगाने पर पाबंदी है। उन्होंने सफाई व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को जांचा। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यासी विजय कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार को मंदिर परिसर में खासी भीड़ जुटी। हैंड सैनिटाजेशन, मास्क, सामाजिक दूरी और थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की गई है। उधर, मेला अधिकारी एवं झंडूता के एसडीएम विकास शर्मा ने बताया कि मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना जारी है। बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास को 14 से 27 मार्च तक 19 लाख 46 हजार 331 रुपये की नकदी चढ़ावे के रूप में प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें