फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली पर घरों को रोशन करेंगे अब्दुल रहमान की दुकान के दीये

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शहर में अब्दुल रहमान की दुकान के मिट्टी के दीये दिवाली पर लोगों के घरों को रोशन करेंगे। गांधी मार्केट में दुकान करने वाले अब्दुल के लिए यह दिवाली खुशियां लेकर आई है। चीनी सामान के बहिष्कार के बाद मिट्टी के दीयों की डिमांड बढ़ गई है। इससे मिट्टी के दीये बेचने वालों का कारोबार बढ़ा है।
विज्ञापन

दुकानदारों ने दिवाली से पहले ही कुम्हारों को दीये बनाने के ऑर्डर दे दिए थे। जो अब दुकानदारों की दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं और ग्राहकों की पहली पसंद बन रहे हैं।
इस दिवाली में मिट्टी के दीयों और बर्तनों की तरफ ग्राहकों का रुझान देखने को मिल रहा है। लोग चीनी सामान का बहिष्कार कर रहे हैं। गांधी मार्केट बिलासपुर में अब्दुल रहमान पिछले 5 साल से मिट्टी के बर्तनों का व्यापार कर रहे हैं। उनकी दुकान पर मिट्टी के घड़े, कुज्जे, छोटे व बड़े दीये मिलते हैं। उन्होंने बताया कि इस साल लोगों का मिट्टी के बर्तनों में ज्यादा रुझान देखने को मिल रहा है। दिवाली के मौके पर बर्तनों को आधुनिक डिजाइन के मुताबिक बनाया जा रहा है। इस बार फैंसी दीये लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। मिट्टी के दीयों की मांग बढ़ी है। गर्मियों के मौसम में मिट्टी के घड़ों की मांग ज्यादा रहती है। पूजा में आज भी मिट्टी के कुज्जे ही उपयोग में लाए जाते हैं।
विज्ञापन

दिवाली के त्योहार के लिए बाजारों में दुकानें सज गई हैं। बड़े शोरूम से लेकर फुटपाथ तक दिवाली में प्रयोग होने वाली वस्तुओं से भरे पड़े हैं। मूर्तियां, मिट्टी के दीये, मोमबती, फैंसी लाइटें व सजावटी सामान की बिक्री काफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें