फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतलुज आरती कर निभाई परंपरा, मुस्लिम समुदाय ने कलश किया स्थापित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। एतिहासिक लुहणू घाट के पास रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक अध्यक्ष और सतलुज आरती के संयोजक ईशान अख्तर की अगुवाई में सतलुज आरती की गई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अतिरिक्त उपायुक्त तोरूल एस रवीश और राज्य अभियोजन विभाग के निदेशक नंदलाल सेन ने शिरकत की। जिला न्यायवादी विनोद भारद्वाज और नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

सतलुज आरती के संयोजक ईशान अख्तर, पंडित सत्यदेव शर्मा, निर्मला राजपूत, रेखा, मिर्जा यासीन ने मुख्य अतिथि और विशेष अतिथियों को माता वैष्णो देवी से लाई गई चुनरी व स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया। हिंदू, मुस्लिम धर्मों के लोगों ने एक साथ इकट्ठे होकर भाषा एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से सतलुज आरती कर एकता व भाईचारा का संदेश दिया। प्राचीन राजाओं के समय से चली आ रही परंपरा के अनुसार मिर्जा परिवार के सदस्यों यासीन मिर्जा, मुनीर अख्तर लाली ने कलश स्थापित किया। गणेश पूजन, स्वास्तिक वाचन, कलश पूजन तथा हवन के बाद सतलुत आरती की गई। उन्होंने बताया कि सदियों पहले भी राजाओं के समय में बिलासपुर में सतलुज आरती होती थी। इसमें मुस्लिम वर्ग भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता था।
इसमें रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार एवं ग्राम पंचायत नौणी की प्रधान निर्मला राजपूत, लाडली फाउंडेशन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष रेखा बिष्ट, सदर ब्लॉक अध्यक्ष रीना ठाकुर, ब्लॉक महासचिव कमला शर्मा, सदर उपाध्यक्ष किरण शर्मा, मंजू कंसल, रेनबो स्टार क्लब के प्रधान अजय कौशल एवं पदाधिकारी तनवीर खान, नीतीश कुमार, साहिल, मुस्लिम नेत्री बल्किश खान, सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित इंजीनियर सत्यदेव शर्मा, जिला अध्यक्ष संदीप कुमार जिला महासचिव सराज अख्तर सहित शहर के प्रमुख समाजसेवियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें