फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घंडालवीं के सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान हुई मृत्यू

विज्ञापन
घनडालवी गांव के सीआरपीएफ में तैनात जवान को अंतिम विदाई देते सीआरपीएफ के जवान और ग्रामीण।संवाद - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत गांव घंडालवीं निवासी सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। बुधवार को पैतृक गांव में उनका दाह संस्कार किया गया।
विज्ञापन

घंडालवीं गांव के अनिल कुमार (55) पुत्र अमर सिंह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह परेड के दौरान अचानक चक्कर आने से अनिल मैदान में ही गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मिलनसार स्वभाव और समाज के प्रति समर्पित अनिल को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई। अनिल अपने पीछे वृद्घ मां, पत्नी, बेटी और बेटे को छोड़ गए हैं। मृतक का अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशानघाट पर किया। इस मौके पर सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट के नेतृत्व में डेढ़ दर्जन जवानों ने उन्हें सलामी के साथ अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें