फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर अस्पताल में सुबह 9:30 से उमड़ी मरीजों की भीड़

Mon, 19 Jan 2026 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
बिलासपुर अस्पताल में  पर्ची काउंटर पर उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
लाइव रिपोर्ट
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में हड्डी और आंखों के पहुंच रहे हैं अधिक मरीज
सभी विभागों में शाम तीन बजे तक 800 से ज्यादा ओपीडी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला अस्पताल बिलासपुर में सोमवार को सुबह 9:30 के बाद मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली। सुबह से ही ओपीडी के बाहर लंबी कतारें लग गईं। ठंड के मौसम के चलते हड्डी रोग से संबंधित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही जबकि आंखों की समस्याओं को लेकर भी बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार सोमवार को हड्डी रोग विशेषज्ञ और नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में सबसे ज्यादा पर्चियां बनीं। जोड़ों के दर्द, कमर दर्द, घुटनों की समस्या और फ्रैक्चर आदि के मरीज उपचार के लिए पहुंचे। आंखों में जलन, धुंधलापन और एलर्जी की शिकायत लेकर भी मरीजों की संख्या अधिक रही। मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल परिसर में दिनभर चहल-पहल बनी रही। कुछ मरीजों को जांच और दवाइयों के लिए इंतजार करना पड़ा, लेकिन डॉक्टरों और स्टाफ ने मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास किया। अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मौसम के बदलाव के कारण मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है और सभी व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही हैं। इसके अलावा मेडिसिन ओपीडी में भी इलाज के लिए बड़ी संख्या में मरीज पहुंच थे। एक चिकित्सक होने के यहां काफी भीड़ रही। वहीं पिछले कुछ दिनों से एक्सरे मशीन खराब होने से मरीजों को निजी अस्पताल में एक्सरे करना पड़ रहा था, लेकिन सोमवार को अस्पताल प्रशासन ने 12:00 बजे तक एक्सरे मशीन को ठीक किया और मरीजों ने सुविधा प्राप्त की। सोमवार को अस्पताल में सभी विभागाें की 800 से ज्यादा ओपीडी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. शशि दत्त शर्मा ने बताया कि गर्मियों की अपेक्षा सर्दियों के मौसम में अधिकतर लोग आंखों का ऑपरेशन ज्यादा करते है। इसलिए सर्दियों में आंखों के मरीज की संख्या अधिक रहती है। इसके अलावा सर्दियों में अधिक ठंड होने पर बुजुर्गों को हड्डियों में अधिक परेशानी होती है, जिसके कारण हड्डियों की मरीजों की संख्या भी अधिक रहती है। अस्पताल में एक्सरे मशीन को ठीक कर दिया है अब मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

बिलासपुर अस्पताल में  पर्ची काउंटर पर उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें