वन परिक्षेत्र झंडूता के अंतर्गत समोह वन खंड के जंगल बागड़ा में वीरवार शाम को स्थानीय लोगों ने दो व्यक्तियों को आग लगाते पकड़ लिया। इनकी पहचान पूर्ण चंद जिला मंडी तथा अनेक राम बैजनाथ के तौर पर हुई है। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।
वन विभाग के आरओ लौहकू राम ने बताया कि वन क्षेत्र समोह के जंगल बागड़ा में स्थानीय लोगों व वन विभाग के कर्मचारियों के सहयोग से आग लगाते हुए दो लोगों को पकड़ा गया है। ये लोग सर्दियों के मौसम में मैदानी इलाकों में भेड़-बकरियां चराने वाले हैं। वन रक्षक संजीव कुमार, विनोद राणा, काली चरण शर्मा तथा देशराज सहित अन्य लोगों ने जंगल में आग लगाने वाले दो लोगों को एक बाइक सहित पुलिस के हवाले किया है।
उधर, डीएफओ ने बताया कि समोह के समीप जंगल बागड़ा में दो लोगों को आग लगाते हुए पकड़ा है। जिन्हें पुलिस के हवाले कर दिया है।