शिमला-हमीरपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर जुखाला में चोरों ने सड़क किनारे खड़े ट्रक के चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गोपाल कृष्ण पुत्र शेर सिंह, निवासी नालग ने बताया कि वह अपने ट्रक को शुक्रवार रात सड़क किनारे खड़ाकर घर चला गया। उसने बताया कि वह हमेशा से ही अपना ट्रक वहां पर खड़ा करता है।
मगर जब शनिवार सुबह वह पहुंचा तो मौके से ट्रक गायब था। उसने ट्रक को यहां-वहां सब जगह तलाशा। मगर ट्रक कहीं नहीं मिला। उसने इस संबंध में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की। इसके बाद उसने पुलिस को इस घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का मुआयना किया। इसके बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।