फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर पलटने से युवक की मौत

Tue, 12 Jul 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जुखाला के गसौड़ में मंगलवार को टिप्पर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक विशाल (25) सुपुत्र पूर्ण चंद भाटिया पूर्व प्रधान जुखाला पंचायत मंगलवार सुबह साढ़े सात बजे सीएचसी अस्पताल के पास टिप्पर मोड़ रहा था कि अचानक पलट गया।
विज्ञापन


इससे विशाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे लोगों की मदद से सीएचसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें