फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह से प्यासे स्वारघाट के तीन गांव

Wed, 23 Nov 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट/श्री नयना देवी।
विज्ञापन
SX
विज्ञापन
स्वारघाट उपमंडल के तहत तीन गांव में पिछले एक सप्ताह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इस कारण लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। हालांकि, लोगों ने इस बारे में कई बार संबंधित विभाग से शिकायत भी की। मगर विभाग का कहना है कि बिजली की आपूर्ति न होने के कारण उक्त परेशानी पेश आ रही है।
विज्ञापन


इससे समलेटू पेयजल योजना से जुड़े तीन गांव धार भरथा और नालियां गांव को पिछले लगभग छह दिनों से पीने के पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ रहा है। ग्रामीण रामस्वरूप, सुरेंद्र कुमार, महेंद्र सिंह, श्याम लाल, मीना देवी, जगरनाथ, भाग सिंह, भगत राम, रमेश चंद, चेतराम, शशिपाल, रामपाल और दुर्गा राम ने बताया कि गांवों में पिछले 6 दिनों से पीने का पानी नहीं आ रहा है। इसके चलते उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी हो, बरसात हो या गर्मी इन गांवों में विभाग पिछले तीन सालों से तीसरे दिन ही पानी देता आ रहा है।

इससे जब कभी पेयजल स्कीमों की मोटर में कोई तकनीकी खराबी आ जाती है तो ग्रामीणों को कई-कई दिनों तक पीने के पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना पड़ता है। इन गांवों में नजदीक में कोई भी प्राकृतिक जल स्रोत नहीं है। इससे गर्मियों के मौसम में पेयजल समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है।  कुछ गांवों में हैंडपंप भी है, लेकिन वह भी अधिकतर खराब ही रहते हैं, तो कई हैंडपंपों से गंदला पानी निकलता है।
विज्ञापन


इस बारे में आईपीएच विभाग के उपमंडल स्वारघाट के सहायक अभियंता केके शर्मा का कहना है कि वह अभी छुट्टी पर हैं और इस समस्या बारे में कोई जानकारी नहीं है। समलेटू पेयजल योजना के तहत गांव लोलमा में बिजली न होने के कारण समस्या पेश आई है। पिछले शनिवार को लोलमा के समीप लगे बिजली बोर्ड के ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते कई दिनों से वहां बिजली नहीं थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें