फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत घर से सामान चुराकर नाले में फेंका

Sat, 06 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोट थाना के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैहल में चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब से सटी बैहल पंचायत में शुक्रवार रात चोरों ने सेंध लगाई और पंचायत घर में घुसकर लैपटॉप, कंप्यूटर और कुछ अन्य सामान चुरा लिया।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में चोरों ने यह सामान समीप के ही एक नाले में फेंक दिया। पंचायत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात्रि को चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। शनिवार सुबह पंचायत के कर्मचारी और जन प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे तो सामान गायब देखकर उनके होश उड़ गए।

पंचायत घर से कंप्यूटर, लैपटॉप, सीपीयू और कुछ और सामान गायब था। इस संबंध में पुलिस को सूचित किया गया। जबकि दिन में स्थानीय लोगों ने कुछ सामान समीपवर्ती नाले में पड़ा देखा।
विज्ञापन


जिसे पंचायत को सौंपा गया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि उक्त चीजों के भीतर रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ हुई है या नहीं। लेकिन, आशंका जताई जा रही है कि शातिरों ने पंचायत के रिकार्ड से छेड़छाड़ की है।
विज्ञापन


शरारती तत्वों का यह काम माना जा रहा है। पुलिस ने इस संदर्भ में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें