फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलां वाला टोबा में दिन दहाड़े चोरी, 80 हजार के गहने उड़ाए

Thu, 14 Jan 2016 07:56 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नयनादेवी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिपीठ श्री नयनादेवी के समीपवर्ती कोलां वाला टोबा गांव में चोरों ने दिन-दिहाड़े चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर फरार हो गए।
विज्ञापन


चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मगर अभी तक चोरों को कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलां वाला टोबा निवासी मणि देवी अपनी सास के साथ आनंदपुर साहिब गए हुए थे।

यहां अपना काम निपटाने के बाद जब वह आनंदपुर साहिब से वापस घर पहुंचे तो देखा की अलमारी का लॉकर टूटा हुआ है।

इसके बाद उन्होंने जांच पड़ताल की तो पता चला कि लॉकर में रखे सोने चांदी के जेवरात गायब हैं। इसमें सोने की दो अंगुठियां, एक चेन, एक मंगल सूत्र और एक टॉप्स चोरी हो गया है।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। कोट थाना से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक चोरी किए गए गहनों की कीमत लगभग 80 हजार रुपये आंकी जा रही हैं। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 454 और 380 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसआई वीर सिंह को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि चोरों की तलाश जारी है।

जिला में नहीं थम रही चोरियां
बिलासपुर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रहा है। चिंता इस बात की है कि चोरी की ज्यादातर वारदातों में पुलिस के हाथ खाली ही है।

ऐसे में लोगों को अपनी संपत्ति की चिंता सता रही है। घुमारवीं और बिलासपुर में चोरी की वारदातों के बाद अब नयनादेवी क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं होने लगी है। इससे स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें