फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने पंखे से फंदा लगाकर दे दी जान

Fri, 12 Aug 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं(बिलासपुर)।
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
पुलिस थाना घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत सरयून चलैहली के गांव डोरा में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार शख्स ने मानसिक तनाव में आकर इस तरह का कदम उठाया है। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जगतपाल (35) पुत्र हरिराम ने वीरवार को पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। जगत पाल एक गरीब परिवार से संबंध रखता था। इसके पिता की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है।

दो माह पूर्व जगत पाल की माता की मृत्यु हुई थी, वह कैंसर रोग से पीड़ित थी। पूरा परिवार दिहाड़ी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। बताया जा रहा है कि जगत पाल पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर परेशान था। वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन


डीएसपी घुमारवीं अंजनी जसवाल ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी। उन्होंने शव को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें