फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत होकर छात्राओं से छेड़छाड़, छात्रों को पीटा

Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज मामले में युवाओं से बात करते चौकी प्रभारी पदम देव : फोटो राजीव कश्यप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में बाहरी तत्वों ने कानून व्यवस्था का ठेंगा दिखाते हुए कॉलेज परिसर में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की, जब छात्रों ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उन पर हथियारों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी युवक नशे में धुत्त थे। पूरे मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।  मामला सोमवार दोपहर का है, जब छात्र कॉलेज की पुरानी कैंटीन के पास बैठे थे। इसी दौरान कुछ बाहरी तत्व कॉलेज में घुस गए। छात्रों के अनुसार आरोपी नशे में धुत थे। उन्होंने वहां पहुंचकर गाली-गलौज करने सहित छात्राओं को छेड़ना शुरू कर दिया।


जब वहां मौजूद छात्रों ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनसे मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने  हथियारों से भी छात्रों पर हमला कर दिया। छात्राओं से छेड़छाड़ के साथ-साथ गाली-गलौज की गई और उनके मोबाइल फोन तक तोड़ दिए। मौके पर पहुंचे कॉलेज प्राचार्य और अन्य अध्यापक ने एक बाहरी तत्व को पकड़ा, लेकिन बाद में छोड़ दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन


मगर पूरे वाकये से कॉलेज के छात्र-छात्राएं बुरी तरह से डरी हुई हैं। कॉलेज में दिन भर माहौल तनावपूर्ण रहा। पूरे वाकये से कॉलेज परिसर में छात्रों और छात्राओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। हालांकि पहले कॉलेज प्रशासन ने मामले को ज्यादा तूल देना सही नहीं समझा, मगर बाद में इस संदर्भ में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि पुलिस अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का भी दावा कर रही है।

दुकान में बैठकर आते जाते छात्राओं को छेड़ते हैं
छात्रों का आरोप है कि कॉलेज के पास स्थित एक दुकान में बाहरी तत्व हमेशा डेरा जमाए रहते हैं और वहां से गुजरने वाली छात्राओं को छेड़ते हैं। उक्त दुकान पर बैठकर युवा नशा भी करते हैं। यह दुकान कॉलेज से मात्र 200 मीटर दूरी पर है। कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त को बताया कि दुकान पर बैठने वाले नशेड़ी और शरारती युवाओं शिकंजा कसा जाए। प्रतिनिधिमंडल में अनिल, निखिल, अश्वनी, संजय, अमन, मनीषा, पूजा व स्वाति आदि शामिल रहीं।

कॉलेज की कार्यकारी प्राचार्य बीबी सांख्यान ने बताया कि कुछ शरारती तत्व कॉलेज में घुसे थे। इसके बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस को बुलाया गया है।  
 
आरोपियों से पूछताछ जारी
कॉलेज में हुई छात्रों से मारपीट और छात्राओं से छेड़खानी के मामले को लेकर सदर चौकी में मामला दर्ज करवाया गया है। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार युवाओं को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी पदमदेव ने ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें