फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारकंशी में खाई में गिरी कार, छह सैलानी घायल

Fri, 01 Jan 2016 07:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना स्वारघाट के अंतर्गत नेशनल हाईवे पर धारकंशी नामक स्थान पर हरियाणा के पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना में छह लोग घायल हो गए। पुलिस से मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार रात हरियाणा के पर्यटक मनाली से वापस लौट रहे थे। नेशनल हाईवे पर धारकंशी के समीप चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार खाई में गिर गई। हरियाणा के पानीपत निवासी चालक पीयूष सहित छह लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें