फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक माह में 6 मंदिरों और एक घर में चोरी

Sun, 29 May 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चोरी की वारदातें पुलिस के लिए सिरदर्द बन गई हैं। आए दिन हो रही चोरी की वारदातों से जिला के लोग भी सहमे हुए हैं। मई माह में 6 मंदिर और एक घर में चोरी हुई है। अभी तक पुलिस के हाथ मात्र दो लोग ही लगे हैं।
विज्ञापन


उधर, एसपी राहुल नाथ का कहना है कि स्वारघाट चोरी मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि जिला में एक माह में 6 मंदिरों के अलावा एक घर में चोरी हुई है। दो मंदिर स्वारघाट, तीन बिलासपुर और एक मंदिरघुमारवीं का है,

जहां चोरी की वारदातें हुई हैं। इसके अलावा स्वारघाट में एक घर से लाखों के जेवरात चोर उड़ा कर ले गए हैं।
एसपी राहुल नाथ का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि  स्वारघाट मंदिर चोरी मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को अंदेशा है कि अन्य चोरी की वारदातों में भी इनका हाथ हो सकता है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें