फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरते-गिरते बची स्कूल बस, 25 बच्चे बाल-बाल बचे

Wed, 31 Aug 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर/स्वारघाट
विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को स्कूल से घर छोड़ने जा रही एक स्कूल बस सड़क से पलटकर गहरी खाई में गिरते-गिरते बची। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि खाई करीब ढाई सौ से 300 मीटर गहरी है। अगर बस एक और पलटा खाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 25 बच्चे सवार थे। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर रवाना हो गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शाम को स्कूली बच्चों को घर छोड़ने जा रही मॉडर्न पब्लिक स्कूल की बस सड़क से पलट गई। शाम के समय बस 69-2357 स्वारघाट मॉडर्न स्कूल से बच्चों को लेकर स्वारघाट से गंभर पुल की तरफ साईं रामशहर सड़क से जा रही थी। गंभर पुल से साईं रामशहर सड़क से होकर बस अभी कुछ दूर ही पहुंची थी कि साईं नामक स्थान पर अचानक चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पलट गई।

सौभाग्य से बस खाई में गिरने से बच गई। अगर यहां से बस पलट जाती तो गंभर पुल तक चली जाती। इससे बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में 4 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। चालक भी सुरक्षित है। घायल 4 बच्चों सुरजन, कुभम, सक्षम, प्रज्ज्वल को सिर, कंधे और बाजू में चोट आई हैं। इन्हें स्वारघाट लाया गया। यहां से उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सूचना मिलते स्कूल प्रबंधन भी मौके पर पहुंच गया था। उधर, रामशहर पुलिस थाना से एक दल एएसआई बृज लाल के साथ मौके पर रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें