फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुमारवीं से प्रवासी युवक लापता

Wed, 31 Aug 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद घुमारवीं के तहत बड्डू वार्ड से एक प्रवासी लड़के के लापता होने का मामला सामने आया है। उक्त लड़का बीते मंगलवार से लापता है। मिली जानकारी के मुताबिक दीपक पुत्र रूम सिंह निवासी मुरादाबाद का रहने वाला है। जो काफी वर्षों से बड्डू में रहता है। पिछले कल वह स्कूल नहीं गया और अपने किसी रिश्तेदार के यहां चला गया था। रिश्तेदार के घर से 2.30 बजे के करीब वह अपने कमरे में पहुंचा और उसके बाद लापता हो गया। दीपक ब्वॉयज स्कूल घुमारवीं में आठवीं कक्षा में पढ़ता है। काफी ढूंढने के बाद दीपक के माता-पिता ने घुमारवीं थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उधर, डीएसपी अंजनी जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें