फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बरमाणा प्रेस क्लब के प्रधान की मौत

Sun, 27 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
accident - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बिलासपुर जिला के बरमाणा प्रेस क्लब के प्रधान आरआर शर्मा की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा शनिवार देर रात करीब नौ बजे के बीच हुआ है, जब वह किसी कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अपने घर पंजगाईं जा रहे थे। एकाएक हुए हादसे से पूरे पंजगाईं इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बरमाणा प्रेस क्लब के प्रधान आरआर शर्मा पंजगाईं से कुछ दूर कसोल गांव में किसी के यहां कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर शाम को वह कार्यक्रम से वापस घर आ रहे थे।

मगर जैसे ही वह सलापड़ से बरमाणा के बीच पहुंचे तो अचानक चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई। हादसे में आरआर शर्मा के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। मगर चोट ज्यादा होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। वहीं हादसे में चालक को भी गंभीर चोटें आई हैं।

गौरतलब है कि पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता के माध्यम से समाज सेवा कर रहे आरआर शर्मा कठिन परिश्रमी, ईमानदार थे। रविवार को बरमाणा के श्मशानघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

उनके निधन पर बीडीटीएस पुकार हाल में उनकी आत्मा की शांति को लेकर दो मिनट का मौन रखा गया। बरमाणा पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें