फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजपुरा और नौवा में हुए खैर के पेड़ों अवैध कटान मामले में एफआईआर

Wed, 29 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सदर क्षेत्र के राजपुरा और नौवा में बड़ी संख्या में अवैध रूप से हुए खैर के पेड़ों के अवैध कटान मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस के पास करीब दो दर्जन पेड़ों के कटाने शिकायत आई थी।
विज्ञापन


मगर पुलिस की प्रारंभिक जांच में सैकड़ों खैर के पेड़ों को अवैध रूप से काटने की बात सामने आई है। मामले में कई रसूखदार लोगों का हाथ होने की बात सामने आ रही है। ऐसे में अब इन लोगों पर कानून का शिकंजा जल्द ही कसेगा।   

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वन विभाग के सदर क्षेत्र के गार्ड ने पुलिस को दी लिखित शिकायत बताया है कि राजपुरा और नौवा के आसपास वाले क्षेत्र में अवैध रूप से खैर के पेड़ काटे गए हैं। वन विभाग से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने भादंसं की धारा 379 और फॉरेस्ट एक्ट की धारा 41 और 42 के तहत मामला कायम किया है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पेड़ों की संख्या शिकायत में दी गई संख्या से कहीं अधिक है। पुलिस से जुड़े सूत्रों के मुताबिक काटे गए पेड़ों की संख्या सैकड़ों में हैं।

पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों पर शक जाहिर किया और इस आधार पर तथ्यों को खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुख्ता सबूत मिलने के बाद अवैध कटान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

थाना प्रभारी सदर योगराज चंदेल ने बताया की पुलिस ने अवैध रूप से हुए खैर पेड़ों के कटान के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। कटान मामले में जो दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें