फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायल कटर टूटने से कटी मिस्त्री की गर्दन, हालत गंभीर

Thu, 24 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)।
विज्ञापन
crime demo - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पनौल गांव में मिस्त्री का कार्य कर रहा एक व्यक्ति टाइल कटर के टूटकर गर्दन में लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया है। इससे शख्स की गर्दन बुरी तरह से कट गई है। क्षेत्रीय अस्पताल में सर्जन न होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार झंडूता उपमंडल की पंचायत बाला के गांव बाला का रहने वाला मदन लाल पुत्र निक्कू राम मिस्त्री का कार्य करता है। वीरवार को वह पनौल गांव में किसी के घर में पर टाइलों को काटने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक टाइल काटने वाली मशीन में लगा कटर टूट गया और मदन लाल के गले में जा लगा। इससे मदनलाल की गर्दन बुरी तरह से लहूलुहान हो गई है।

इससे मदनलाल लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसके साथ काम कर रहे अन्य श्रमिकों ने फौरन में उसे किसी तरह से घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, यहां पर उसकी हालत को गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर रैफरल अस्पताल के नाम से मशहूर जिला अस्पताल में कोई भी सर्जन मौजूद नहीं था।
विज्ञापन


इस वजह से गंभीर रूप से घायल मदनलाल को शिमला आइजीएमसी रेफर करना पड़ा। घटना के बाद से घायल के घर में सभी लोग सदमे में है। ग्राम पंचायत बैहना ब्राह्मणा के प्रधान कमलेश ठाकुर ने बताया कि हादसे में घायल व्यक्ति मिस्त्री का काम करता हैं।

एमएस बिलासपुर, डॉ. राजेश आहलुवालिया ने बताया कि अस्पताल में सर्जन की पोस्ट खाली है। इस कारण यहां पर कोई भी ऑपरेशन नहीं हो रहे है। सर्जन न होने कारण घायल को शिमला रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें