फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 24 ड्रम कच्ची शराब पकड़ी

Thu, 24 Nov 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
टोबा में पकड़ी गई शराब की भट्ठी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब की सीमा पर सटी पंचायत टोबा में पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध रूप से रखी शराब के 24 ड्रम कब्जे में लिए। पुलिस ने कार्रवाई को बुधवार दे रात अंजाम दिया। हालांकि शराब का अवैध कारोबार करने वाले पुलिस के आने से पहले मौके पर से फरार हो गए थे।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पंहुचकर देर रात को ही करीब 4800 लीटर अवैध शराब को नष्ट कर दिया। खबर की पुष्टि करते हुए डीएसपी बलदेव ने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस को सरकारी जमीन पर अवैध शराब रखने जाने की सूचना डीएफओ वाइल्ड लाइफ की ओर मिली थी।

इस पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम वन विभाग की सूचना पर बुधवार देर रात को पंजाब की सीमा के साथ सटी पंचायत के गांव झिड़ियां में छापेमारी की। जहां पुलिस को खड्ड के किनारे अवैध शराब से भरे ड्रम मिले।
विज्ञापन


इसमें से कई ड्रम दबाकर भी रखे गए थे। हालांकि मौके पर पुलिस को कोई नहीं मिला। पुलिस ने शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया है। गौर रहे कि इससे पहले भी पुलिस ने श्री नयना देवी क्षेत्र में शराब की अवैध भट्ठी को नष्ट किया था।

अंदेशा यह भी है कि इस क्षेत्र से पंजाब के लिए अवैध शराब की सप्लाई होती है। डीएसपी ने साफ किया है कि पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। शराब का अवैध कारोबार करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगी।  इस कार्रवाई के दौरान थाना कोट प्रभारी राम सिंह के अलावा अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें