फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयनादेवी में शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Tue, 04 Apr 2017 11:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
file photo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्री नयनादेवी में एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पंजाब निवासी राजीव कुमार यहां टोबा में एक ढाबे में कारीगर का काम करता था। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ढाबा मालिक अमर चंद ने बताया कि हर रोज की तरह उन्होंने सोमवार को ढाबा बंद किया। मंगलवार सुबह जब उन्होंने कारीगर को उठाना चाहा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया।

जब उन्होंने ध्यान से देखा तो उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पहचान राजीव कुमार (43) पुत्र राजेंद्र कुमार निवासी मुबाकिरपुर एसएस नगर मोहाली के तौर पर हुई है। वह यहां कई महीनों से काम करता था।
विज्ञापन


इसके बाद ढाबा मालिक ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी नयनादेवी बलदेव दत्त शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ढाबे में काम करने वाले शख्स की मौत के मामले में छानबीन शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें