फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार वाहन ने कुचली महिला, मौत

Fri, 11 Mar 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर रविवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे चल रही एक महिला को कुचल दिया। इससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि महिला जामली में किसी रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है। महिला की पहचान सोलन जिला के नालागढ़ के जोबी गांव की 50 वर्षीय विद्या देवी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोलन जिले के जोबी गांव की विद्या देवी एक शादी समारोह में जामली आई थी। इस दौरान सड़क किनारे चल रही थी कि शाम करीब सवा चार बजे तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। बिलासपुर थाना से पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।

सड़क दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। दो रोज पहले ही नेशनल हाईवे पर कल्लर के समीप ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें