ऐप फेल होने के कारण कर ली आत्महत्या
उपमंडल के अंतर्गत ग्राम पंचायत लुहारवीं के गांव लुहारवीं में एक युवक की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक लुहारवीं गांव के 23 वर्षीय अजय कुमार पुत्र धर्मदास ने बीती रात जहरीला पदार्थ खा लिया।
इससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसे देख उसके परिजन उसे स्थानीय सिविल अस्पताल ले गए। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बिलासपुर के लिए रेफर कर दिया है।
मगर रास्ते में भी उसकी मौत हो गई। मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ भूपेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।