फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से झुलसा लाइनमैन, आईजीएमसी रेफर

Tue, 25 Apr 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, झंडूता (बिलासपुर)।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विद्युत बोर्ड उपमडल झंडूता के अंतर्गत आने वाले सेक्शन नखलेहड़ा में गांव बाला में सोमवार को बिजली की तारों की मरम्मत करते समय बिजली बोर्ड का कर्मचारी करंट
विज्ञापन

लग गया। करंट लगने से उसकी बाजू और सिर झुलस गया है।

बताया जा रहा है कि कर्मचारी की बोलने की क्षमता भी गंवा चुका है। नाजुक हालत को देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कीक दहाड़ के गांव दहाड़ का रहने वाला दीपचंद बिजली बोर्ड में लाइनमैन के पद पर कार्यरत है। दीपचंद दोपहर करीब एक बजे बाला गांव में लगे ट्रांसफार्मर पर चढ़कर बिजली की तारों की मरम्मत कर रहा था।
विज्ञापन


मगर इसी दौरान जोरदार झटका लग गया। इससे वह जमीन पर जा गिरा। करंट से कर्मचारी की बाजू और सिर झुलस गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे झंडूता अस्पताल पहुंचाया गया।

यहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मगर यहां पर भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं आया। इसको देखते हुए उसे आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है। इसके बाद लाइनमैन को करंट सूचना बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता ओंकार चंदेल को दी।  

बोर्ड मुहैया नहीं करवाता कार्य करने के लिए उपकरण : लोगों के अनुसार लाइनमैन ने हाथ में कोई भी प्लास्टिक के दस्ताने नहीं पहने थे। न ही शरीर में कोई बेल्ट बांध रखी थी। इससे वह गिरने से बच सकता था। ऐसी लापरवाही पहले भी सामने आ चुकी है। कई बार तो लाइनमैन करंट की बजाय जमीन पर गिरने से दम तोड़ चुके हैं। बावजूद इसके बिजली बोर्ड कर्मचारियों की लापरवाही को लेकर बेपरवाह बना हुआ है। लाइनमैन के साथ शिमला गए कनिष्ठ अभियंता ओंकार चंदेल ने बताया कि लाइनमैन दीप चंद को दाखिल कर लिया गया है, अब उसकी स्थिति में कुछ सुधार है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें