फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार गई युवती का अपहरण

Wed, 23 Dec 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई थाना के अंतर्गत एक युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के परिजनों ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उनकी बेटी बाजार गई थी। लेकिन, वापस घर नहीं आई।
विज्ञापन


उन्होंने एक युवक पर उनकी बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शाहतलाई क्षेत्र के एक गांव की युवती बाजार से अचानक गायब हो गई। पुलिस को दी तहरीर में लड़की के परिजनों ने बताया कि उनकी 18 वर्षीय लड़की 19 दिसंबर को घर से बाजार गई थी।

लेकिन, वह वापस नहीं आई। इसके बाद उन्होंने उसे कई जगह तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चला। उन्होंने इलाके के ही एक युवक पर उनकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस ने भादंसं की धारा 366 के तहत मामला दर्ज करते हुए युवती की तलाश शुरू कर दी है। इस संदर्भ में सभी थानों को भी सूचित कर दिया गया है। लेकिन, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें