फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौड़ा सेक्टर में घर से नकदी और जेवरात चोरी

Fri, 08 Jul 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला में चोरी की वारदातों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरी की वारदातों से लोगों में भी खौफ का माहौल पैदा हो गया है। रौड़ा सेक्टर में चोरों ने जेवरात पर हाथ साफ कर दिए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार विकास शर्मा पुत्र ओम प्रकाश शर्मा ने पुलिस शिकायत में बताया कि 7 जुलाई को वह घर से बाहर था। चोरों ने उसके कमरे का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 454 और 380 के तहत अज्ञात लोगों के  खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

दो माह में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें
पुलिस रिकॉर्ड पर गौर करें तो पिछले दो माह में जिला में एक  दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें सामने आ चुकी हैं। जहां चोरों ने स्वारघाट के दो मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, एक युवक को घर में बदकर लाखों के जेवरात ले उड़े। इसके बाद घुमारवीं में एक के बाद एक चोरी की वारदातें हुईं। भराड़ी में जेवरात और कार को ले उड़े। बिलासपुर में भी एक के बाद एक पांच मंदिरों में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। इससे लोगों की नींद हराम हो गई है। पिछले सप्ताह बस अड्डे के पास एक महिला के घर से चोर 1.5 लाख की नकदी और जेवरात ले उड़े थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें