जिला में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। एक के बाद एक चोरी की वारदातों से लोग सहम गए है। शनिवार को भी जुखाला के गसौड़ में चोरो ने जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस शिकायत में रामपाल निवासी गसौड़ जुखाला ने बताया कि शनिवार दोपहर बाद करीब 3.35 बजे घर पहुंचा तो घर के ताले टूटे हुए पाए। जब अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घर से सोने और चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। गहनों की कीमत करीब 1.50 लाख के आसपास है। जबकि चोरी करीब 77 हजार रुपये की नकदी भी उड़ा ले गए हैं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
एसपी बिलासुपर राहुल नाथ ने बताया कि चोरी की शिकायत मिली है। पुलिस जांच में पाया कि चोरी की वारदात में करीब 77 हजार नकदी और सोने और चांदी के जेवरात चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस जल्द ही चोरों को पकड़ लेगी।