जिला अस्पताल में दाई द्वारा डिलीवरी करवाने के बाद नवजात की मौत के मामले में पुलिस और अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। जहां एमएस ने दो दिनों में मैटर्न से लिखित में जवाब मांग है। वहीं, पुलिस ने भी अपने स्तर पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के खिलाफ डिलीवरी में लापरवाही बरते जाने के मामले में भराथू के बलविंद्र ने शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने इस संबंध में जहां सदर के विधायक बंबर ठाकुर को शिकायत की थी। वहीं, उन्होंने इस बारे में पुलिस में भी मामला दर्ज करवाया है। जिसमें उन्होंने अपने बच्चे की मौत की जिम्मेवार सीधे दाई और चिकित्सक को ठहराया है। वहीं, उन्होंने शिकायत में कहा है कि उनकी पत्नी के साथ प्रसव के दौरान मारपीट और गाली-गलौच तक किया गया है। हालांकि एमएस ने शुक्रवार को मौखिक रूप से रिपोर्ट स्टाफ से मांगी थी। लेकिन, अब लिखित में रिपोर्ट मांगी गई है।
उधर, सीटी पुलिस ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि शिकायत मिली है। जिसे सीटी पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है।
उधर, एमएस डॉ. राजेश आहलुवालिया ने बताया कि इस बारे में मैटर्न से दो दिन के अंदर लिखित में रिपोर्ट मांगी गई है कि उस दिन पूरा वाक्य क्या हुआ है।