फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से रिहायशी मकान, मकान मालिक घायल

Sat, 07 May 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला,भगेड़ (बिलासपुर)।
विज्ञापन
बैहना जटा में गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला में मूसलाधार बारिश से पंचायत बैहनां-जटां के गांव जारड़ में एक रिहायशी मकान गिर गया। इससे मकान मालिक महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। मकान गिरने से लगभग एक लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


घायल को लोगों की मदद से सिविल अस्पताल घुमारवीं पहुंचाया गया। जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उसे पहले जिला अस्पताल बिलासपुर और वहां से आईजीएमसी रेफर कर दिया है।

पंचायत प्रधान ने मौके का निरीक्षण कर प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों जिला में पड़ी मूसलाधार बारिश से बैहनां-जट्टां पंचायत के गांव जारड़ में एक रिहायशी मकान गिर गया।
विज्ञापन


वीरवार देर शाम हुई इस घटना में मकान के बाहर खड़े मकान मालिक महेंद्र सिंह इसकी चपेट में आ गया। इससे महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान मकान के भीतर परिवार का कोई अन्य सदस्य मौजूद नहीं था। नहीं तो, यहां पर कोई बड़ा हादसा हो सकता था। घायल महेंद्र सिंह का इलाज आईजीएमसी शिमला में चल रहा है।

पंचायत प्रधान ने बताया कि वीरवार देर शाम जिला में पड़ी मूसलाधार बारिश से जारड़ गांव के महेंद्र सिंह का रिहायशी मकान गिर गया है। हादसे में मकान मालिक घायल हो गया है।

उनका उपचार आईजीएमसी शिमला चल रहा है। पटवारी ने नुकसान का जायजा लेकर रिपोर्ट तैयार कर दी है। पंचायत प्रधान सहित अन्य लोगों ने जिला प्रशासन से प्रभावित गरीब परिवार की मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें