बरमाणा (बिलासपुर)। पुलिस थाना बरमाणा के तहत स्योहला गांव में एक युवती ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक युवती अपने रिश्तेदारों के पास रहती थी। मंगलवार रात युवती ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसका मौत हो गई। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल पाया है कि युवती ने जहरीला पदार्थ क्यों खाया ?