फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार और एटीएम नंबर पूछकर खाते से उड़ाए 13 हजार

Sat, 24 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
fraudulent phone calls
विज्ञापन
घुमारवीं उपमंडल के तहत गांव सलौन मौंडल में फर्जी बैंक कर्मचारी बनकर महिला से आधार नंबर और एटीएम पिन नंबर हासिल कर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला के अकाउंट से करीब 13 हजार की राशि निकाल ली है। महिला के अनुसार उसे फोन पर बताया कि नोटबंदी के बाद पुरानी करंसी बंद हो गई है। इसके बाद अब बैंक खातों और एटीएम के पिन नंबर में बदलाव कर रहा है।
विज्ञापन


इसके बाद महिला से उसका आधार नंबर और एटीएम पिन मांगा गया। जैसे ही महिला के परिजनों को इस मामले की जानकारी दी तब तक आरोपी अपना काम कर चुके थे। हैरानी इस बात की है कि घुमारवीं पुलिस ने शिकायत के बावजूद इस संदर्भ में मामला दर्ज नहीं किया है। हालांकि शिकायतकर्ता ने इस संबंध में आनलाइन शिकायत भी की है।

महिला के ससुर बिशन दास ने बताया कि उसकी बहू निशु देवी को 7319657591 नंबर से दीपक वर्मा नाम के व्यक्ति ने फोन किया और उसका आधार नंबर और एटीएम पिन नंबर मांगा। महिला ने बैंक कर्मी समझकर उक्त व्यक्ति को पूरी जानकारी मुहैया करवा दी।
विज्ञापन


जैसे ही महिला के ससुर को इस बारे में पता चला और उन्होंने पीएनबी बैंक पहुंचकर इस बारे में अधिकारियों को बताया उस समय तक खाते से 13 हजार रुपये की राशि गायब हो चुकी थी। हालांकि बैंक ने अपनी कार्रवाई करके उक्त खाते को बंद कर दिया।

इसके बाद बिशन दास अपनी शिकायत लेकर घुमारवीं थाने गए। मगर पुलिस ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं की। कुछ दिन बाद वह फिर से वह पुलिस थाने पहुंचे। मगर पुलिस अधिकारी ने उन्हें साथ बिहार चलने को कहा और पूरा खर्च अदा करने की बात की। इसके बाद बिशन दास ने इस बारे में आनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। मगर अभी तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें