फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 ग्रामीणों ने किया भराड़ी थाने का घेराव

Sun, 22 May 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)।
विज्ञापन
भराड़ी थाने का घेरावा करने पहुंची महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
18 मई को स्थानी युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से गुस्साए 400 ग्रामीणों ने रविवार को भराड़ी थाने का घेराव किया। इस मौके पर लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से मिलकर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


  देहरा की स्नेल खड्ड के पास 18 मई की शाम को युवक पर जानलेवा हमला हुआ था। अजय कुमार यहां अहाता चलाता है। आरोपियों ने हथियारों से युवक पर हमला कर दिया था। इसमें उसे गंभीर रूप से चोटें आईं हैं।

उसका उपचार आईजीएमसी अस्पताल शिमला में चल रहा है। अशोक कुमार के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।जिला परिषद सदस्य सुभाष ठाकुर, हटवाड़ पंचायत प्रधान प्रोमिला, उप प्रधान राज कुमार, मरहाणा पंचायत प्रधान मदन धीमान, अनिल, धर्मवीर, जगदेव, अमर सिंह, ज्ञान चंद, सुमन देवी और सुषमा सहित अन्य लोगों ने बताया कि 18 तारीख को शाम के करीब 8 बजे मरहाणा गांव के अशोक कुमार पर उस समय जानलेवा हमला हुआ था जब वह अपना अहाता बंद करके घर जा रहा था। लोगों ने बताया कि हमले में संलिप्त करीब 10 लोगों में अभी तक कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हमले में घायल युवक अशोक कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है। उसका आईजीएमसी शिमला में इलाज चल रहा है। लोगों ने बताया कि देहरा की ओर से दो गाड़ियों मे सवार होकर आए 10 से 12 लोगों ने सरेआम गुंडागर्दी का खेल खेला और फरार हो गए।

लोगों ने कहा कि पांच दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द से जल्द आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो क्षेत्र के सैकड़ों लोग चक्का जाम करने को मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दया राम ने कहा कि आरोपियों की गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी जल्द ही पुलिस की पकड़ में होंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें