फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहशी बना बाप, बेटी से किया दुराचार

Sat, 28 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
गैंगरेप - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
जिला में एक किशोरी के साथ पिता द्वारा दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मां की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेडिकल में किशोरी से दुराचार की पुष्टि हो गई है। किशोरी अपने पिता के साथ रहती थी जबकि मां परिवार से अलग रहती है। पुलिस का मानना है कि इसी का फायदा उठाकर आरोपी पिता ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है।
विज्ञापन


खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर में नाबालिग की मां ने बयान दिया है कि उसकी बेटी के साथ उसके पति ने दुराचार किया है।

महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाया। असमें दुराचार की पुष्टि हुई है। इसके बाद पुलिस से भादंसं की धारा 376, 506 और सेक्शन 2, 21 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने पति से अलग रहती है। जबकि मासूम अपने पिता के साथ रहती थी। माना जा रहा है कि मासूम के पिता ने 12 साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला।

एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि लड़की की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसकी 12 साल की बेटी के साथ दुराचार हुआ है। इस घटना को अंजाम देने वाला और कोई नहीं उसका पिता है। उन्होंने कहा कि शिकायत के बाद किशोरी का मेडिकल करवाया गया। इसमें दुराचार की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें