फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से गिर कर व्यक्ति की मौत

Fri, 20 Nov 2015 10:54 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल घुमारवीं के अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटलू ब्राह्मणा के डून गांव में पशु चारा काटने पेड़ पर चढ़े एक व्यक्ति की गिरकर मौत हो गई है। मृतक सरकारी विभाग में कार्यरत था।
विज्ञापन


पेड़ से गिरने के बाद घायल अवस्था में उसे घुमारवीं अस्पताल लाया गया, लेकिन वहां उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार डून गांव का 38 वर्षीय विक्रम सिंह पशुचारा काटने के लिए पेड़ पर चढ़ा था।

अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण कारण वह गिर गया। राज कुमार ने बताया कि मृतक आईपीएच विभाग में कार्यरत था। उसे सिविल अस्पताल घुमारवीं लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पटवार कानूनगो संघ बिलासपुर के प्रेेस सचिव सुरेश चोपड़ा ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मृतक के परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें