पुलिस के मुताबिक हमीरपुर के सनेडी निवासी देशराज (35) पिछले तीन सालों से बागवानियां के पास नालका गांव में किराये के मकान में रहता था। देशराज यहां पर अकेले रहता था तथा उसकी पत्नी और एक बच्ची भी है जो उसके गांव में रहती है। दिन में जूते का कारोबार करने के अलावा वह सुबह शाम कबाड़ का कार्य भी करता था। नालका गांव में मिला था शव- 5 मार्च को कुछ लोगों ने देशराज का शव नालका गांव के जाने वाले रास्ते से कुछ दूर खेत में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लिया। सनेड़ पंचायत के प्रधान धरेंद्र सिंह ने बताया कि देशराज 2 मार्च से लापता था। हर रोज बागवानियां अपने काम पर आता था। लेकिन जब दो दिन से नहीं दिखाई दिया तो उसके परिचित लोगों ने उसकी खोजबीन की जिस पर उन्हें इसका शव खेतों में मिला। पंचायत प्रधान ने बताया कि मृतक व्यक्ति शराब पीने का भी आदी था।
- फोटो : Demo Pic
नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के तहत जिला पुलिस को एक और कामयाबी हाथ लगी है। सदर थाना की पुलिस टीम ने एक व्यक्ति के कब्जे से चरस, अफीम और नशीली दवाइयों के साथ ही 45000 रुपये की नकदी बरामद की है।
सुरेंद्र कुमार निवासी पट्टा को पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार शाम एसआई अश्वनी कुमार गंभरोला पुल के समीप पेट्रोलिंग पर थे।
इस दौरान वह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मारुति कार को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान सुरेंद्र कुमार के कब्जे से पुलिस ने 29 ग्राम चरस, 20 ग्राम अफीम और 75 टैबलेट नशीली दवाइयों के बरामद किए।
उसके पास पुलिस को 45000 रुपये नकद भी मिले हैं। गौरतलब है कि जिला पुलिस ने इन दिनों नशे का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसा हुआ है। कुछ दिन पहले घुमारवीं में एक युवक को नशीली दवाइयों के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दो और लोगों को भी गिरफ्तार किया है। एएसपी मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
11.250 लीटर शराब बरामद
बिलासपुर। सदर पुलिस ने एसआई राजकुमार की अगुवाई में पेट्रोलिंग के दौरान टिक्करी में एक व्यक्ति के कब्जे से 11.250 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस के अनुसार एसआई राकुमार पेट्रोलिंग पर थे। टिक्करी के समीप गुप्त सूचना के आधार पर उन्होंने एक व्यक्ति की तलाशी ली तो उसके कब्जे से उक्त शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।