फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और स्कूटी के बीच टक्कर में एक घायल

Tue, 10 Jan 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
शिमला-बिलासपुर मार्ग पर ब्रह्मपुखर के पास मंगलवार दोपहर चार बजे कार और स्कूटी की टक्कर में एक शख्स घायल हो गया है। हादसे में स्कूटी सवार को टांग में चोटें आई हैं। घायल का उपचार जिला अस्पताल चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी केे अनुसार श्याम लाल पुत्र पोला राम, निवासी परोही स्कूटी में सवार होकर बिलासपुर की ओर आ रहा था। जैसे ही वह ब्रह्मपुखर के पास पहुंचा तो अचानक  सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

कार सवार शिमला की ओर जा रहा था। जोरदार टक्कर से स्कूटी सवार सड़क पर जा गिरा। इस वजह से उसकी दाहिनी टांग में गंभीर चोटें आई हैैं। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने फौरन इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी।
विज्ञापन


इसके बाद घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल दाखिल करवा गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें