फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक की सूझबूझ से बची 35 लोगों की जान

Tue, 28 Jun 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
 राष्ट्रीय उच्च मार्ग 205 चंडीगढ़-मनाली पर मंगलवार तड़के एचआरटीसी की बस जामली के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब बस मंडी से चंडीगढ़ के लिए जा रही थी। इसी दौरान तकनीकी कारणों से बस की ब्रेक फेल हो गई। लेकिन, चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को पहाड़ी से टकरा दिया। अगर बस दूसरी ओर जाती तो करीब 200 फीट खाई में जा गिरती। इससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बस मंडी से चंडीगढ़ जा रही थी। इसी दौरान उतराई पर बस की ब्रेक फेल हो गई। लेकिन, चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को पहाड़ी से टकरा दिया। इससे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अगर बस कहीं खाई की ओर चली जाती तो करीब 200 फीट खाई में गिरने से कई लोगों की जान चली जाती। बस में करीब 35 यात्री बैठे बताए जा रहे हैं।
उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जबकि एचआरटीसी ने भी तकनीकी जांच शुरू कर दी है। पता लगाया जा रहा है कि बस में क्यों खराबी आ गई। इसके चलते उक्त हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, एसपी बिलासपुर राहुल नाथ ने बताया कि हादसे में जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें