फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस से उतर रहे यात्री पर चढ़ा पहिया, मौत

Tue, 28 Jun 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कार एक्सीडेंट - फोटो : ANI
विज्ञापन
एक यात्री बस से उतर रहा था उतरने के दौरान ही चालक ने बस आगे बढ़ा देने से एक यात्री वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जब तक लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चालक बस लेकर भाग निकला। बाद में पुलिस ने घराबंदी कर महबूबगंज बाजार में बस को पकड़ लिया और चालक समेत उसे थाने ले आई।
विज्ञापन


साथ ही शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार प्रेषण तक मामले में केस नहीं दर्ज किया जा सका था। इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत सेवागंज गांव निवासी मोहम्मद शफीक (36) पुत्र मोहम्मद रफीक मंगलवार सुबह इल्तिफातगंज से एक निजी बस से गांव जा रहा था।

जब वह सेवागंज पुलिस चौकी के निकट बस रुकवाकर उतरने लगा तभी चालक ने बस आगे बढ़ा दी। इससे शफीक अनियंत्रित हो गया और गिर पड़ा। बस का पिछला पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। जब तक लोग गुहार मचाते हुए बस को रुकवाते, तब तक चालक बस लेकर भाग निकला। बस की चपेट में आने में शफीक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सेवागंज पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। घेराबंदी कर बस को महबूबगंज चौराहा के पास पकड़ लिया। चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के सहयोग से पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। पुलिस चालक सहित बस को थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें