फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबिंद सागर में पलटी नाव, युवक की मौत

Sat, 12 Nov 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
Drowned - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गोबिंद सागर झील में शनिवार सुबह एक नाव के पलटने से युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय युवकों ने दोनों को झील से बाहर निकाला।
विज्ञापन


हादसा उस समय हुआ जब दोनों युवक नाव से तलाई से श्री नयनादेवी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान तुर्खीघाट के पास अचानक नाव पलट गई। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मृतक की पहचान ऊना निवासी अनिल कुमार पुत्र कुलदीप निवासी चंद गांव रायपुर मैदान जिला ऊना के तौर पर हुई जबकि दूसरा युवक झंडूता का रहने वाला है। वह अस्पताल में उपचराधीन है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शनिवार सुबह करीब 6 बजे का है जब दोनों युवक दो युवक अनिल कुमार पुत्र कुलदीप निवासी चंद गांव रायपुर मैदान जिला ऊना और झंडूता तहसील के अजय कुमार निवासी गांव बछरेटू गोबिंद सागर झील में नाव लेकर तलाई क्षेत्र से नयनादेवी क्षेत्र की ओर आ रहे थे।

इसी दौरान नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत नकराणा के तुर्खीघाट के पास अचानक नाव पलट गई और दोनों युवक पानी में डूबने लगे।

उनकी चीख पुकार सुनकर नकराणा गांव के सुरेंद्र कुमार पुत्र बेली राम और उनके बेटे और राकेश कुमार पुत्र शाली ग्राम ने अपनी जान की परवाह किए बगैर उनकी जान बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी।

कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने झंडूता तहसील के अजय कुमार गांव बछरेटू को तो बचा लिया। मगर जब तक वे अनिल कुमार को पानी से बाहर निकाला गया वह दम तोड़ चुका था।

इसके बाद नकराणा पंचायत प्रधान रामपाल ने हादसे की सूचना पुलिस चौकी नयनादेवी को दी। हां से सूचना मिलते ही एचसी हिम्मत सिंह, आरक्षी सुभाष चंद और कांस्टेबल राम प्रकाश मौके पर पहुंचे और आगामी कार्यवाही शुरू की। पुलिस अजय को उपचार के लिए सीएचसी घवांडल में भर्ती करवाया है।

वहीं पुलिस मामले की जांच में कर रही है। थाना प्रभारी कोट कहलूर राम सिंह ने बताया कि घटना के सबंध में पुलिस को सूचना मिली है। इस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने मृतक युवक अनिल कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए बिलासपुर अस्पताल भेज दिया है। जबकि दूसरे युवक अजय इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें