फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से महिला घायल

Wed, 08 Mar 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस थाना सदर के तहत कंदरौर के पास बाइक सवार ने राह चलती महिला को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। हादसे में महिला की बाजू और नाक में गंभीर चोटें आई हैं। महिला का उपचार बिलासपुर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रत्नी देवी (55) निवासी दली बिलासपुर किसी काम से कंदरौर आई थी। इसी दौरान जब वह सड़क किनारे चल रही थी तो एक बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। हादसे में महिला बुरी तरह से घायल हुई है। इसमें महिला की बाजू टूट गई है। जबकि माथे में गहरा घाव आया है। महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर महिला का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें