फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक हादसे में घायल युवक की मौत

Sun, 19 Mar 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी(बिलासपुर)।
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
शिमला हमीरपुर नेशनल हाईवे-103 पर शुक्रवार रात हुए बाइक हादसे में युवक ने भी दम तोड़ दिया है। युवक को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया जा रहा था। मगर रास्ते में ही युवक की मौत हो गई। मामला शुक्रवार शाम का है जब कल्लरी कॉलेज के समीप बाइक स्किड होकर एक ट्रक से टकरा गई थी।
विज्ञापन


हादसे में बरठीं के बलविंद्र और कसेह गांव के दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों युवकों को घुमारवीं अस्पताल ले जाया गया। मगर रात को दिनेश कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था।

मगर पीजीआई ले जाते समय दिनेश कुमार की स्वारघाट के समीप ही मौत हो गई। डीएसपी घुमारवीं राजेश कुमार ने बताया कि घायल युवक दिनेश कुमार की चंडीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें