बिलासपुर।
भराड़ी थाना के तहत आने वाले क्षेत्र से स्कूल गई छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना में एक महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि उनकी बेटी 24 जुलाई को रोजाना की तरह स्कूल गई थी। मगर वह आज तक घर नहीं लौटी है। पहले उन्होंने अपनी बेटी को हर जगह तलाश भी किया। मगर उसका कहीं कोई पता नहीं चल पाया। उन्होंने शक जाहिर किया है कि किसी ने उसका अपहरण कर लिया है। पुलिस ने महिला के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।