फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटी लाइनों की चपेट में आया ट्रक, चालक गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। बरमाणा से लुधियाना गया सीमेंट से भरा ट्रक एचटी लाइनों की चपेट में आने से जल गया। आग की चपेट में चालक भी आ गया जो आधे से ज्यादा झुलस गया है। गंभीर हालत में उसे पीजीआई भर्ती करवाया गया है। हादसा पंजाब के लुधियाना में हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुविंद्र कौंडल उर्फ संजू पुत्र स्वर्गीय हंसराज निवासी बैरी रजादियां (सरांय) ट्रक (एचपी24डी-9007) में सीमेंट भरकर बरमाणा से लुधियाना गया था। स्थानीय पंचायत प्रधान बैहना जट्टा विक्रमी देवी ने बताया कि लुधियाना के पास अचानक ट्रक एचटी लाइनों की चपेट में आ गया। जिससे ट्रक का तिरपाल तारों की चपेट में आ गया। देखते ही देखते पूरा का पूरा ट्रक आग में तबदील हो गया। इससे पहले की चालक सुविंद्र कौंडल कुछ कर पाता वह भी आग की चपेट में आ गया। प्रधान का कहना है कि स्थानीय लोगों ने किसी तरह चालक को बाहर निकाला। जिसके बाद उसे पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। प्रधान का कहना है कि वह बीपीएल परिवार से संबंधित है। उसके दो बच्चे भी हैं। घर में कमाने वाला वह अकेला ही है। ऐसे में परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार के सदस्यों को आर्थिक मदद व घायल के उपचार के लिए आर्थिक मदद की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें