फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी टैक्स वसूली करने वालों का भंडा फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जामली(बिलासपुर)। जिला पुलिस ने फर्जी रोड टैक्स वसूली करने के मामले में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई डॉक्टर की शिकायत के आधार पर की। मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब कुल्लू से दिल्ली की ओर जा रहे दो वाहनों ने जामली के पास टैक्स जमा करवाया। लेकिन जब हरियाणा में टैक्स की जांच की गई तो वह फर्जी पाया गया। जिसके बाद गाड़ी में जा रहे डॉक्टर ने इस संबंध में स्वारघाट पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सूचना मिलते ही जामली में चल रही फर्जी ऑनलाइन टैक्स भरने की दुकान में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। खबर की पुष्टि एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे चंडीगढ़-मनाली पर हरियाणा और पंजाब के टैक्स ऑनलाइन जमा किए जा रहे हैं। जिसमें दूसरे राज्यों में जाने वाले वाहन मालिक अपनी सुविधा के लिए ऑनलाइन टैक्स जमा करवा रहे हैं। इसी कड़ी में वीरवार को कुल्लू से दिल्ली की ओर जा रहे दो वाहन चालकों ने जामली के पास आठ हजार रुपये टैक्स अदा किया। जहां से उन्हें टैक्स अदा होने की बाकायदा एक पर्ची भी दी है। जिसके बाद दोनों वाहन आगे रवाना हो गए। जैसे ही दोनों वाहन हरियाणा पहुंचे जहां उनके टैक्स के कागज जांचे गए लेकिन जांच में टैक्स जमा करने के बाद दी गई पर्ची फर्जी निकली। वहीं मौके पर दोनों गाड़ियों को 20 हजार जुर्माना लगाया गया। जिसमें बाद गाड़ी में जा रहे डॉ. ओपी सिंह ने इस संबंध में स्वारघाट पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद स्वारघाट पुलिस ने जामली में टैक्स वसूली के लिए खोली गई दुकान में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। वहीं मौके पर से कंप्यूटर और अन्य दस्तावेज भी कब्जे में लिए। एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि फर्जी टैक्स वसूली के मामले में कोई बड़ा गिरोह काम कर रहा है। पुलिस इस मामले में गंभीरता से छानबीन कर रही है। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें