फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदरौण गांव में दो मंजिला मकान, अंदरोली में गौशाला गिरीं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदरौण गांव में दो मंजिला मकान, अंदरोली में गोशाला गिरीं
बिलासपुर में बारिश का कहर लगातार जारी, रोजाना गिर रहे मकान
पोहणी में गोशाला की दीवार गिरने से बैल की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं (बिलासपुर)। बिलासपुर जिला में चार दिन से हो रही बारिश का कहर लगातार जारी है। रोजाना जिला के विभिन्न इलाकों से मकानों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को भी घुमारवीं के भदरौण व अंदरोली गांव में मकान व गोशालाएं गिरीं हैं जिससे परिवार बेघर हो गए हैं। जबकि मंगलवार को भी चार मकान और दो गौशालाएं गिर चुकी हैं।
घुमारवीं विस क्षेत्र के तहत आने वाले भदरौण गांव में तेज बारिश से गीता देवी पत्नी दुर्गादास का दो मंजिला कच्चा स्लेटपोश मकान गिर चुका है। मकान के गिरने से परिवार बेघर हो चुका है। जबकि दूसरी और अंदरोली गांव की निर्मला देवी पत्नी स्वर्गीय प्रीतम सिंह की कच्ची स्लेटपोश गोशाला भी जमींदोज हो चुकी है। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है लेकिन परिवारों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार को भी झंडूता व बरठीं के विभिन्न क्षेत्रों में चार मकान व दो गोशालाएं गिर चुकी हैं जिससे चार मकानों के परिवार बेघर हो गए हैं। इन सभी के भी स्लेटपोश कच्चे मकान थे जो बिलासपुर में चार दिनों से हो रही बारिश से गिर गए। जबकि छड़ोल स्कूल की सुरक्षा दीवार भी गिर चुकी है। वहीं मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी कुछ और दिन बारिश रहेगी जिससे और भी हादसों के होने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

----------
पोहणी में गोशाला की दीवार गिरने से बैल की मौत
बारिश के चलते श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली पंचायत के गांव पोहणी में सुखराम पुत्र नंदलाल की कच्ची गोशाला की एक दीवार गिर गई जिससे गोशाला के अंदर बंधे एक बैल की दीवार के नीचे दब जाने से मौत हो गई है। जबकि अन्य दूसरा घायल हो गया है। यह हादसा बुधवार को हुई बारिश के बाद हुआ है।
------------
....खेमराज शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें