बिलासपुर। सदर थाना के तहत चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे गंभर पुल के एक दुकानदार से पुलिस ने 18.85 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम के समय पुलिस चंडीगढ़ रोड पर गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त रूप से पुलिस को मिली सूचना पर उन्होंने गंभर पुल पर स्थित एक दुकान में छापेमारी की। पुलिस ने युवक की चेकिंग की तो युवक से 18.85 ग्राम चरस बरामद हुई। युवक की पहचान विक्रम सूद पुत्र कुलवंत राय जिला मंडी हुई है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, बिलासपुर एसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, छानबीन जारी है।
------------------------
..