अमर उजाला ब्यूरो
स्वारघाट(बिलासपुर)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर स्वारघाट के समीप डढवाल स्थान में शनिवार सुबह चंडीगढ़ की एक पिकअप जीप चालक के नियंत्रण खो देने से सड़क पर पलट गई। हालांकि इस हादसे में किसी भी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
चालक की पहचान सुंदरलाल, पुत्र गणेश प्रसाद मकान नंबर 272 सेक्टर 45 गांव बुड़ैल चंडीगढ़ के रूप में हुई है। जो जीप में सेनिटरी का सामान भरकर चंडीगढ़ से नेरचौक की ओर जा रहा था।
बताया जा रहा है कि जब उसकी जीप कीरतपुर-बिलासपुर सड़क पर स्वारघाट के समीप डढवाल स्थान पर एक तीखे मोड़ पर पहुंची तो सामने से तेज गति से कीरतपुर की तरफ जा रहे एक ट्रक से अपना बचाव करते हुए पिकअप चालक सुंदर राम का नियंत्रण डगमगा गया और पिकअप सड़क के बीच पलट गई। हालांकि इस सड़क दुर्घटना में जीप चालक सुंदर राम को कोई चोट नहीं आई है। हादसे में वह बाल-बाल बच गया है।
उपमंडल पुलिस अधिकारी श्री नयनादेवी संजय शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा है कि इस संबंध में स्वारघाट थाना पुलिस के एएसआई सहदेव दत्त ने जीप चालक की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।